कोरबा नगर पालिक निगम बैंक खाते से एक्सिस बैंक का बड़ा घोटाला,  लाखो रुपये का गबन- देखे विडिओ

Must Read

जे.बी न्यूज कोरबा,15 अप्रैल । नगर पालिक निगम के बैंक खाते में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। एक्सिस बैंक की कोरबा शाखा में निगम के खाते में वर्ष 2022-23 और 2023-24 में CMS के माध्यम से नकद जमा की गई राशि में बड़ा अंतर पाया गया है।

निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इस गड़बड़ी का पता लगाया है, जिसके बाद निगम में हड़कंप मच गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में 49 लाख 52 हजार 840 रुपये और वर्ष 2023-24 में 29 लाख 47 हजार 939 रुपये का अंतर पाया गया है, जो कुल 79 लाख 779 रुपये होता है।

निगम ने एक्सिस बैंक को पत्र लिखकर अंतर की राशि को तत्काल खाते में जमा करने को कहा था, लेकिन बैंक ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे संदेह होता है कि शाखा प्रबंधक और बैंक कैशियर ने उक्त राशि का गबन किया है। निगम आयुक्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आगे की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में सील बंद बोतल के अंदर कॉकरोच मिलने से मचा हड़कंप

मुंगेली, 28 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया...

More Articles Like This