कोरबा: नेशनल हेराल्ड मामले पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘जनता के पैसे के गबन’ का आरोप..

Must Read

कोरबा/ कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं का नाम नेशनल हेराल्ड प्रकरण के चार्ज शीट में आने पर भाजपाइयों ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया

इसी कड़ी में कोरबा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों ने पुलिस वेरिकोटिंग को तोड़ दिया और कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गए। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया। कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद नरेंद्र देवांगन, रंजू यादव, पंकज सोनी, पवन सिन्हा, अर्चना, समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा

इस मौके पर भाजपा के नेताओं ने कहा कांग्रेस ने देश में नेशनल हेराल्ड घोटाला करोड़ों अरबों रुपयों का किया है इस पर ED सोनिया गांधी,राहुल गांधी पर कार्यवाही कर रही है लेकिन कांग्रेस द्वारा इसका राजनीतीकरण करते हुए उल्टे अपने कार्यकर्ताओं द्वारा ED कार्यालय का घेराव करवा रही है। अतः सच्चाई सामने लाने संपूर्ण समाज को संदेश देने पूरे देश में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजयुमो जिला कोरबा द्वारा भी कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया है।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This