कोरबा: पिता ने लगाया बेटे की तस्करी का आरोप, प्रशासन से की न्याय की मांग

Must Read

कोरबा, 18 मार्च 2025। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही गांव के व्यक्ति पर बेटे को बहला-फुसलाकर चार लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता महाबीर ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर अपने पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2014 में इतवार सिंह कुसराम, निवासी ग्राम बनपीपर, ने महाबीर के पुत्र बृजलाल को रोजगार दिलाने के बहाने तामिलनाडु ले गया था। कुछ समय बाद महाबीर को पता चला कि उसके बेटे को चार लाख रुपये में किसी अज्ञात व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया है। इसके बाद से ही बृजलाल का कोई अता-पता नहीं है।

पीड़ित पिता ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित जांच कर उसके पुत्र की तलाश करने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This