दीपका में चाकूबाजी के आरोप को लेकर किन्नर समुदाय पहुंचा SP कार्यालय, कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। दीपका नगर में किन्नर समुदाय से जुड़ी चाकूबाजी और मारपीट की कथित घटना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में किन्नर कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले में संबंधित आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

किन्नर रानू ने आरोप लगाया कि जम्मू से आई शैलू किन्नर द्वारा ग्राहक से 1000 रुपये की मांग को लेकर विवाद और मारपीट की घटना हुई। रानू और जानू किन्नर का कहना है कि वे दोनों स्वर्गीय मालती किन्नर की चेले हैं और उनके अनुसार क्षेत्र में दान देने के मामले को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है।

रानू किन्नर ने आरोप लगाया कि मालती किन्नर के निधन के बाद जम्मू से आई शैलू किन्नर द्वारा दीपका क्षेत्र में लगातार मारपीट और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

इस दौरान रानू किन्नर, जानू किन्नर सहित बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी।

मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पुलिस द्वारा शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

🔴🟡 बड़ी खबर | हरदी बाजार में बंदर का आतंक खत्म 🟢🔵देखिए विडिओ

🐒 4-5 दिनों से लोगों को दौड़ा रहा था बंदर⚠️ करीब 4 लोगों को काटने की जानकारी🚨 वन विभाग...

More Articles Like This