🔴🟡 बड़ी खबर | हरदी बाजार में बंदर का आतंक खत्म 🟢🔵देखिए विडिओ

Must Read

🐒 4-5 दिनों से लोगों को दौड़ा रहा था बंदर
⚠️ करीब 4 लोगों को काटने की जानकारी
🚨 वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

📍 हरदी बाजार, कोरबा (छत्तीसगढ़)

हरदी बाजार क्षेत्र में पिछले करीब 4-5 दिनों से एक जंगली बंदर के लगातार उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार बंदर राह चलते लोगों, बच्चों और बड़ों को दौड़ाने के साथ काटने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान करीब 4 लोगों को बंदर द्वारा काटे जाने की जानकारी सामने आई।

📢 सूचना मिलने पर कटघोरा वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। वनमण्डलाधिकारी जितेंद्र कुमार उपाध्याय के निर्देश, उप वनमण्डलाधिकारी हितेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं पाली वन परिक्षेत्र अधिकारी भोगेश्वर बंजारे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

🦺 नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी की टीम के सदस्य बबलू, राकेश एवं कमल भी रेस्क्यू अभियान में शामिल हुए।

🐒 रेस्क्यू के दौरान बंदर अचानक एक कमरे में प्रवेश कर गया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने सावधानीपूर्वक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए बंदर को जाल की मदद से सुरक्षित पकड़ा और पिंजरे में रखा।

🌳 इसके बाद बंदर को उसके प्राकृतिक रहवास वाले जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

😌 बंदर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

🙏 रेस्क्यू टीम ने अपील की कि वन्यजीव रिहायशी क्षेत्र में आने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने या मारने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें। भीड़ लगाना, वन्यजीव को छेड़ना या खुद पकड़ने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है।

⭐ रेस्क्यू में विशेष भूमिका:
वन विभाग से नमित तिवारी, महेंद्र देवेंगन
नोवा नेचर से बबलू, राकेश मानिकपुरी एवं कमल चंद्रा

📰 JB News Korba | Manish Jaiswal
🔔 Subscribe करें | Like करें | Comment करें | Share करें

- Advertisement -
Latest News

दीपका में चाकूबाजी के आरोप को लेकर किन्नर समुदाय पहुंचा SP कार्यालय, कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

कोरबा। दीपका नगर में किन्नर समुदाय से जुड़ी चाकूबाजी और मारपीट की कथित घटना को लेकर सोमवार को बड़ी...

More Articles Like This