कोरबा: पुरानी रंजिश में घर पहुंचकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने आया दूसरा युवक भी घायल; आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त हल्के गुलाबी रंग का चाकू जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कोरबा। जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आछीमार में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक युवक ने घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सब्जी काटने वाले चाकू से कुंदन भट्ट पर जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे आशिष भट्ट पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया, जिससे उनके हाथ की उंगली में चोट आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुंदन भट्ट (35 वर्ष), निवासी ग्राम आछीमार ने थाना सिविल लाइन रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 नवंबर 2026 को गांव के ही जोगी राम मिरी ने उन्हें फोन कर अपने घर बुलाया था। सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर शराब के नशे में उनके घर के पास पहुंचा और विवाद करते हुए गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथ लाए सब्जी काटने वाले चाकू से कुंदन भट्ट के पेट पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए आशिष भट्ट को भी आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी जोगी राम मिरी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में चाकू से हमला करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हल्के गुलाबी रंग का सब्जी काटने वाला चाकू गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर 12 नवंबर 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

जोगी राम मिरी (29 वर्ष), पिता फोटुलाल, निवासी ग्राम आछीमार, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा।

जब्त सामग्री: घटना में प्रयुक्त एक हल्के गुलाबी रंग का सब्जी काटने वाला चाकू।

सिविल लाइन रामपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

JB News Korba | कोरबा
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।

- Advertisement -
Latest News

बिरसा मुंडा जयंती पर धर्मजयगढ़ में गूंजेगा जनजातीय गौरव का शंखनाद! स्मृति ईरानी ने लिया तैयारियों का जायजा, गोपाल मोदी सहित दिग्गज नेता रहे...

धर्मजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशभगवान बिरसा...

More Articles Like This