कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल — 5 प्रधान आरक्षक व 29 आरक्षकों का तबादला

Must Read

कोरबा | JB News Korba

कोरबा जिले में प्रशासनिक सख्ती और व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 आरक्षकों और 5 प्रधान आरक्षकों का तबादला किया है। यह आदेश जिले में कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत व चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के तहत जारी किया गया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित पुलिसकर्मी आदेश जारी होते ही तुरंत अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज करें।

इस व्यापक फेरबदल को जिले में अनुशासन, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया एक अहम निर्णय माना जा रहा है। साथ ही यह भी संदेश है कि प्रशासन अब फील्ड ड्यूटी में निष्क्रियता या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं करेगा।

🔹 तबादला सूची देखने के लिए नीचे देखें:

पुलिस विभाग के इस कदम से जहां एक ओर कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय कर्मियों को भी अपने दायित्वों के प्रति और सजग रहने की आवश्यकता महसूस कराई गई है।

- Advertisement -
Latest News

धरती ने उगला कहर…! 39 सेकंड में 7.5 तीव्रता के दो बड़े झटके…10 हजार मौतों की आशंका…मलबे में दबे हजारों लोग…देखिए विडिओ

रायपुर, 25 जून। Venezuela Earthquake : वेनेजुएला में बुधवार देर शाम धरती ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा देश दहल...

More Articles Like This