नगर सैनिक भर्ती लिखित परीक्षा में फोटोयुक्त मूल आईडी अनिवार्य – सुश्री योग्यता साहू

Must Read

जांजगीर चाम्पा – बिलासपुर संभाग के जिलों में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं के सुरक्षा ब्यवस्था एवं जनरल ड्यूटी हेतु महिला व पुरूष नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाहीं में शारीरिक दक्षता में पास हुये सभी अभ्यर्थियों का 22 जून 2025 दिन रविवार को लिखित परीक्षा लिया जावेगा।,

सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाईट vapamcg.cgsate.gov.in पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाईल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र दिनांक 16 जून 2025 से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही परीक्षार्थी अपने पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल. को लिंक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट जांजगीर सुश्री योग्यता साहू ने अरविन्द तिवारी को बताया कि परीक्षा दिवस को परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होवें , ताकि पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके और परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति दी जा सके। उचित होगा कि परीक्षार्थीगण अपने परीक्षा केन्द्र की जानकारी पूर्व से ही प्राप्त कर लें , ताकि प्रवेश पर अंकित समय तक अनिवार्य रूप से पहुँच सकें।

अंकित समय के बाद परीक्षार्थी को प्रवेश नही दिया जायेगा। परीक्षार्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णत: डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें , परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नही भेजा गया है। यदि किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाईयॉ होती है तो हेल्प लाईन नंबर 0771- 2972780, 8269801982 पर प्रातः दस बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक सम्पर्क कर सकते है। सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रुफ जैसे मतदाता पहचान पत्र , ड्रायविंग लाईसेंस , पेनकार्ड , आधार कार्ड / पासपोर्ट / विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र , फोटोयुक्त अंकसूची मूल रूप में (फोटोकापी मान्य नही) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This