कोरबा: महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोटिंग शुरू, आज 2.67 लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

Must Read

कोरबा । नगर निगम के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। चुनाव में महापौर पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें भाजपा से संजू देवी राजपूत और कांग्रेस से उषा तिवारी प्रमुख दावेदार हैं। अन्य प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी की लखनी साहू, बसपा की नंदनी साहू, और कई निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

नगर निगम के 66 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 277 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड क्रमांक 18 में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। कोरबा नगर निगम में 297 मतदान केंद्रों पर 2.67 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा दीपका, कटघोरा, बाकी मोगरा, पाली और छुरीकला में भी मतदान होगा।

पोलिंग बूथ में 1200 पुलिस कर्मियों की तैनाती

चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि लगभग 1200 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 33 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। कलेक्टर अजीत वसंत के अनुसार, विशेष रूप से महिला कर्मचारियों को मतदान कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।

मतदान शाम 5 बजे तक होगा। मतदान कर्मियों को आईटी कॉलेज से उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
Latest News

मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के खोले गए कुल 9 गेट…देखिए विडिओ

कोरबा। 16 अगस्त शाम लगभग 4 बजे तक मिनीमाता हसदेव बांगो बाँध के कुल 9 गेट खोल दिए गए...

More Articles Like This