🙏 जय माता दी!
कोरबा, छत्तीसगढ़। नमस्कार दोस्तों!
माँ दुर्गा की भक्ति और आस्था का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। देशभर में भक्तगण माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं और माता रानी से सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भी जगह-जगह माँ दुर्गा की प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं। शहर से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति भाव के साथ माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
नवरात्रि के पावन पर्व के बाद विजयादशमी यानी दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इसके पश्चात परंपरा के अनुसार माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु नम आँखों से माता रानी को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना करते हैं।
जेबी न्यूज़ कोरबा की ओर से आप सभी श्रद्धालुओं को माँ दुर्गा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ऐसी ही धार्मिक, सामाजिक और क्षेत्रीय खबरों के लिए देखते रहिए JB News Korba Chhattisgarh – मनीष जायसवाल।
वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
🙏 बोलो सच्चे दरबार की जय! जय माता दी! 🙏

















