कोरबा। श्री विनायक गणेश उत्सव समिति, कोरबा के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भजन-कीर्तन के बीच माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।
भजन संध्या के दौरान एक श्रद्धालु देवी स्वरूप में नजर आईं, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों में विशेष उत्साह और आस्था का माहौल बन गया। देवी के स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।


श्री विनायक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान दिखाई दिया यह अद्भुत दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
JB News Korba — Manish Jaiswal



















