कोरबा। छत्तीसगढ़ में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दीपका स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने आज शनिवार को जमकर बवाल हुआ। भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल और उनके साथ आए आसपास के कई गांव के लोगों ने नारेबाजी करने के बाद कार्यालय में ताला जड़ दिया।
कोयला खदान के विस्तार के लिए हरदी बाजार क्षेत्र में एक दिन पहले प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी और छात्रावास भवन पर बुलडोजर एक्शन किए जाने से यह लोग नाराज है। उन्होंने एक दिन पहले की कार्रवाई के विरोध में यहां पर अपने उग्र तेवर दिखाये। इस दौरान पुलिस और विभागीय सुरक्षा बल को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

















