विवाह का झांसा देकर शोषण का आरोप, महिला ने एसपी से की कार्रवाई की मांग,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। कटघोरा क्षेत्र की एक महिला ने अनूप जायसवाल नामक व्यक्ति पर खुद को अविवाहित बताकर विवाह का झांसा देने, शारीरिक शोषण करने, मारपीट, जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने 16 सितंबर 2026 को कोरबा पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर मामले में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


आवेदन के अनुसार, महिला विधवा है और शादी-ब्याह सहित अन्य कार्यक्रमों में कैटरिंग का काम करती है। उसका कहना है कि वह पिछले करीब दो से ढाई वर्षों से अनूप जायसवाल के साथ हलवाई के काम के सिलसिले में आती-जाती रही है। महिला का आरोप है कि करीब छह माह पहले अनूप जायसवाल ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए उससे विवाह का प्रस्ताव रखा और बाद में विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
महिला के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को तीजा पर्व के दिन अनूप जायसवाल ने उसे अपने घर मोहलाइनभांठा बुलाया। कुछ देर बाद वहां तीन-चार महिलाएं पहुंचीं। महिला का आरोप है कि उनमें से एक महिला ने स्वयं को अनूप जायसवाल की पत्नी बताया। पूछताछ करने पर अनूप जायसवाल द्वारा भी लक्ष्मी जायसवाल को अपनी पत्नी स्वीकार किए जाने की बात आवेदन में कही गई है।
आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अविवाहित होने की बात कहकर धोखे में रखा गया और विवाह का झूठा आश्वासन देकर उसका शोषण किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उसके साथ जातिगत आधार पर गाली-गलौज, मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला ने आवेदन में घटना के संबंध में लक्ष्मी जायसवाल, रचना राजबाड़े, सुलोचना दास और हंशा बरेठ को गवाह बताया है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर एक्शन से नाराजगी, सीजीएम कार्यालय के सामने बवाल,देखिए विडिओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दीपका स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने आज शनिवार को...

More Articles Like This