कोरबा में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की विशेष पहल, शुरू हुई पिंक पेट्रोलिंग,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। आगामी त्यौहारों को देखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “पिंक पेट्रोलिंग” की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पिंक पेट्रोलिंग का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पिंक पेट्रोलिंग के तहत शहर के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, पिकनिक स्पॉट्स और महिलाओं एवं बालिकाओं की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं पेट्रोलिंग की जाएगी।


महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम रहेगी सक्रिय
पिंक पेट्रोलिंग टीम में महिला थाना सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगी।
शुभारंभ के बाद पिंक पेट्रोलिंग टीम ने प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। आगामी त्यौहारों के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर विशेष निगरानी जारी रहेगी।
पुलिस के अनुसार महिलाओं एवं बालिकाओं से छेड़छाड़, पीछा करने या किसी अन्य असामाजिक गतिविधि की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुभारंभ
पिंक पेट्रोलिंग के शुभारंभ अवसर पर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी यातायात ज्योत्सना चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक आस्था शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा मौजूद रहे।
वहीं महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि थॉमस एवं सौम्या सरस्वती कौशिक द्वारा पिंक पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या परेशानी महसूस होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
कोरबा पुलिस — सजग कोरबा, सतर्क कोरबा

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में 29 अगस्त को गूंजेगी भोजली की लोकधुन, प्रदेशभर से जुटेंगे कलाकार,देखिए विडिओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति और भोजली पर्व की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा 29 अगस्त को कोरबा के घंटाघर चौक में भव्य प्रदेश स्तरीय भोजली रैली एवं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संगठन के प्रदेश संयोजक दिलीप मिरी ने तिलक भवन में आयोजित पत्रकार […]

More Articles Like This