कोरबा में 29 अगस्त को गूंजेगी भोजली की लोकधुन, प्रदेशभर से जुटेंगे कलाकार,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति और भोजली पर्व की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा 29 अगस्त को कोरबा के घंटाघर चौक में भव्य प्रदेश स्तरीय भोजली रैली एवं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में संगठन के प्रदेश संयोजक दिलीप मिरी ने तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। JB News Korba से विशेष चर्चा के दौरान दिलीप मिरी ने पूरे आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया।

दिलीप मिरी ने कहा कि भोजली केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रकृति, आस्था, परंपरा और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। भोजली से जुड़ी मितान परंपरा जाति-भेद से ऊपर उठकर मया, अपनापन और सौहार्द का संदेश देती है।

प्रदेशभर से शामिल होंगे लोक कलाकार

प्रदेश स्तरीय भोजली रैली में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से लोक कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर भोजली कलश लेकर रैली में शामिल होंगी। मांदर की थाप और लोकगीतों की गूंज के बीच भोजली भेंट कर भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।

संगठन के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भोजली, करमा, सुआ और पंथी जैसी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं से जोड़ना तथा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।

पत्रकार वार्ता में अतुल दास महंत, उमा गोपाल, एलेक्जेन्डर टोप्पो, विमला ध्रुव, कन्हैया सुंदर सहित संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विशेष चर्चा: JB News Korba से बातचीत में दिलीप मिरी ने कार्यक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और सभी से इस प्रदेश स्तरीय आयोजन में शामिल होने की अपील की।

JB News Korba | छत्तीसगढ़
मनीष जायसवाल के साथ ऐसी ही महत्वपूर्ण स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share जरूर करें।

- Advertisement -
Latest News

कल उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मनाएंगे “बहनी संग राखी तिहार”, दीदी-बहनों को दिया स्नेहिल न्योता

कोरबा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा...

More Articles Like This