कोरबा में ‘लव जिहाद’ के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया आक्रोश,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। शहर में शुक्रवार शाम ‘लव जिहाद’ के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की। पोस्टरों में देशभर में सामने आ रहे कथित मामलों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।


संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं को झूठी पहचान बताकर प्रेम जाल में फंसाने, फिर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके।


मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किया गया है और आगे भी ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाई जाती रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे शहर के ट्रैफिक सिग्नल

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव korba कोरबा। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए...

More Articles Like This