गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस अलर्ट! 🚔 शहर में निकली बाइक पेट्रोलिंग, पंडालों का निरीक्षण,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। आगामी गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी के तहत शहरी क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने व्यापक बाइक पेट्रोलिंग करते हुए प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया।


पेट्रोलिंग के दौरान सिविल लाइन थाना, मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र, कोतवाली थाना एवं सीएसईबी थाना क्षेत्र में स्थापित गणेश पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पंडाल समितियों को भी आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए संदिग्ध एवं असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी। गणपति विसर्जन को देखते हुए यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


बाइक पेट्रोलिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और त्योहारों के दौरान लगातार प्रभावी पेट्रोलिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों और आयोजन समितियों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से संबंधित स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।
JB News Korba Manish Jaiswal
वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें, Share करें और Channel को Subscribe करें

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर एक्शन से नाराजगी, सीजीएम कार्यालय के सामने बवाल,देखिए विडिओ

कोरबा। छत्तीसगढ़ में स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दीपका स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने आज शनिवार को...

More Articles Like This