गांधी जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने लगाई झाड़ू,दिया स्वच्छता का संदेश

Must Read

रायपुर।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को,रायपुर स्थित लोक भवन परिसर में स्वच्छता को लेकर विशेष गतिविधि आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयं साफ-सफाई में, हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

राज्यपाल ने खुद संभाली झाड़ू

गांधी जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका लोक भवन परिसर के बाहर,आयोजित स्वच्छता गतिविधि में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस दौरान लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए। सुबह के समय परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई की गई। कर्मचारियों ने आसपास मौजूद कचरे को एकत्रित कर उसका उचित तरीके से निपटान किया।

स्वच्छता को रोज की आदत बनाने पर जोर

राज्यपाल डेका ने कहा,कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी विशेष अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी हैं। उन्होंने कहा,कि साफ-सफाई की जिम्मेदारी केवल प्रशासन या किसी एक विभाग की नहीं हैं,बल्कि इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी हैं।उन्होंने स्वच्छ परिसर से आगे बढ़कर स्वच्छ समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा,कि जब लोग अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने की जिम्मेदारी स्वयं लेते हैं, तभी व्यापक स्तर पर स्वच्छता का वातावरण तैयार होता हैं।

गांधी जयंती पर दिया जिम्मेदारी का संदेश

महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और बेहतर समाज के लिए महत्वपूर्ण माना था। ऐसे में गांधी जयंती पर आयोजित स्वच्छता अभियान के जरिए साफ-सफाई के साथ नागरिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।राज्यपाल की सहभागिता के दौरान लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ सफाई अभियान में भाग लिया। परिसर में अलग-अलग स्थानों से कचरा हटाया गया और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर किया गया।

जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए,स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह गतिविधि लोगों को यह संदेश देती हैं,कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी हैं।

- Advertisement -
Latest News

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोगबच्चों के स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को...

More Articles Like This