गुरुनानक पब्लिक स्कूल में लगा नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं मुख कैंसर जागरूकता शिविर

Must Read

कोरबा। सामाजिक सरोकार और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा 5 अक्टूबर को गुरुनानक पब्लिक स्कूल, इतवारी बाजार कोरबा में एक दिवसीय नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं मुख कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ का दंत परीक्षण किया गया तथा उन्हें मुंह की स्वच्छता और दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

शिविर में सिटी डेंटल के डॉ. लायन सरफराज खान एवं अनुभवी दंत चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों के दांतों की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों में होने वाली सड़न, मसूड़ों की समस्याओं और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

मुख कैंसर के शुरुआती लक्षणों की दी जानकारी

दंत परीक्षण के साथ ही विद्यार्थियों को मुख कैंसर के प्रति भी जागरूक किया गया। डॉ. लायन सरफराज खान ने बताया कि तंबाकू एवं अन्य नशीले उत्पादों के सेवन सहित कई कारणों से मुख कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लंबे समय तक मुंह में छाले रहना, सफेद या लाल धब्बे पड़ना तथा मुंह खोलने में परेशानी जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी। साथ ही बच्चों एवं युवाओं से तंबाकू, गुटखा और नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।

लायंस क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता का लाभ पहुंचाना है। स्कूली बच्चों में बचपन से ही स्वस्थ आदतें विकसित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।

स्कूल प्रबंधन ने चिकित्सकों का किया सम्मान

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर लायन जसपाल सिंह रहे। शिविर के आयोजन में लायन डॉ. सरफराज खान, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल और लायन महेन्द्र शर्मा, लायन मुकेश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शिविर की तैयारियों में स्कूल के चेयरमैन लायन जसपाल सिंह, सचिव रविन्दर सिंह एवं प्राचार्या श्रीमती मनप्रीत कौर का विशेष सहयोग रहा। स्कूल प्रबंधन ने शिविर में उपस्थित चिकित्सकों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह, सचिव लायन दीपक अग्रवाल, पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन मन मोहन यादव, लायन कामायनी दुबे, लायन मीना सिंह, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन पुरुषोत्तम अग्रवाल, लायन योगेश दुबे सहित स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

स्कूल प्रबंधन ने इस जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के लिए लायंस क्लब ऑफ कोरबा के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

“मिठाई की दुकान में बाथरूम बना बर्तन धोने की जगह! वीडियो वायरल होते ही खाद्य विभाग का एक्शन, न्यू दिल्ली स्वीट्स का लाइसेंस सस्पेंड”

कोरबा। निहारिका क्षेत्र स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में मिठाई और पकवान तैयार करने में उपयोग होने वाले बर्तनों को...

More Articles Like This