चैत्र नवरात्रि सम्पन्न, माँ सर्वमंगला मंदिर में हवन, कन्या भोज और भव्य जवारा विसर्जन भक्तिमय माहौल में सम्पन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान, पं. नमन पाण्डेय रहे उपस्थित…

Must Read
Advertisement

कोरबा चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा जिले के ऐतिहासिक माँ सर्वमंगला मंदिर में समापन दिवस पर भव्य धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला आयोजित की गई। मंदिर परिसर में महायज्ञ (हवन) के साथ विधिविधान से देवी आराधना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।हवन के उपरांत कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। मंदिर समिति द्वारा आमंत्रित कन्याओं को भोजन कराया गया और उन्हें पूजन सामग्री एवं उपहार भेंट किए गए।

साथ ही, समस्त श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रि समापन पर भव्य जवारा विसर्जन यात्रा भी धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों, DJ और पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने नृत्य करते हुए मां के जयकारे लगाए। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्सव का माहौल देखने को मिला। समस्त कार्यक्रमों की देखरेख मंदिर समिति के प्रमुख प्रबंधक पं. नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) द्वारा की गई। वे पूरे समय आयोजन स्थल पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं का स्वागत व संचालन करते रहे। अंत में श्रद्धालुओं ने माँ सर्वमंगला से क्षेत्रवासियों के कल्याण, सुख-शांति और निरंतर समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -
Latest News

धरसींवा के 144 गांवों में सेवा संवाद यात्रा निकालेंगे विधायक अनुज शर्मा, कल मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के 144 गांवों में जनसमस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने...

More Articles Like This