अधिकारी मस्त, जनता त्रस्त! बिजली विभाग के चक्कर काट रहे उपभोक्ता, शिकायतों और आवेदनों के बाद भी नहीं मिल रहा समाधान।
छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों को लेकर आम जनता की परेशानियां लगातार सामने आ रही हैं। मामला अमीर हो या गरीब, बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। कई उपभोक्ताओं का दावा है कि जिन घरों में पहले ₹500 के आसपास बिजली बिल आता था, वहां अब ₹5,000 तक के बिल पहुंच रहे हैं। कहीं एक-दो बल्ब जलाने वाले उपभोक्ता भी सैकड़ों रुपये के बिल आने की शिकायत कर रहे हैं। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी के द्वारा लगातार तुलसी नगर बिजली कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नही हुई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन शिकायतों पर सुनवाई कब होगी?
उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे लगातार बिजली कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख रहे हैं। आवेदन दिए जा रहे हैं, शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, लेकिन समाधान के नाम पर केवल कंप्यूटर में बिल चेक करके मीटर सही होने की बात कह दी जाती है।
कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर जांच के लिए दूसरा मीटर लगाए जाने की बात भी कही गई, लेकिन आवेदन देने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
मुख्यमंत्री से लेकर जिम्मेदार मंत्रियों तक जनता की गुहार कब पहुंचेगी?
बिजली बिलों को लेकर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। कोरबा से लेकर छत्तीसगढ़ के अन्य इलाकों तक उपभोक्ता अपने बिजली बिलों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
विपक्षी कांग्रेस की ओर से भी इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन और प्रदर्शन किए जाने की खबरें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान और पारदर्शी जांच उनकी प्रमुख मांग बनी हुई है।
एक तरफ महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाई जाती है, वहीं दूसरी तरफ बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान परिवारों का कहना है कि घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है।
जनता के सवाल सीधे सरकार और बिजली विभाग से:
- बिजली बिलों में अचानक इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है?
- शिकायतों के बाद भी निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हो रही?
- मीटर जांच की प्रक्रिया में इतनी देरी क्यों?
- उपभोक्ताओं को लिखित जवाब और समाधान कब मिलेगा?
- क्या सरकार बिजली बिलों की शिकायतों की उच्चस्तरीय समीक्षा करेगी?
अधिकारी मस्त, जनता पस्त! आखिर जनता की आवाज कौन सुनेगा?
यह सिर्फ एक बिजली बिल का मामला नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों की परेशानी का सवाल है, जो हर महीने अपने बिजली बिल को लेकर चिंतित हैं।
अब जरूरत है कि सरकार और बिजली विभाग जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें, संदिग्ध बिलों की निष्पक्ष जांच कराएं और उपभोक्ताओं को उचित समाधान दें।
जल्द जारी होगा विशेष वीडियो!
छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज, बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी और बिजली विभाग से जुड़े सवालों को लेकर जल्द ही विशेष वीडियो जारी किया जाएगा।
जनता अपनी बात रखेगी, सवाल पूछेगी और जवाब मांगेगी।
जय श्रीराम! जय श्रीराम! जय श्रीराम!
वीडियो देखने के लिए जुड़े रहिए। वीडियो पसंद आए तो Like, Comment और Share जरूर करें तथा चैनल को Subscribe करें।















