छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना

Must Read

रायपुर,छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चुका है। स्पीकर डॉ रमनसिंह ने दी राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य नंदाराम सोरी के निधन की सूचना दी हैं.बता दें कि सत्र के पहले दिन द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा । विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र में कानून व्यवस्था, मनपसंद शराब एप, धान खरीदी और सरकारी नौकरियों जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाने का ऐलान किया है।

दूसरी ओर, सत्ता पक्ष ने इन आरोपों का सामना करने और विपक्ष को जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है। सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। विधानसभा सत्र में जनता से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा का इंतजार रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: समाज की समस्याओं के समाधान वाले आइडिया होंगे पुरस्कृत, युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच,देखिए विडिओ

कोरबा। समाज और आम लोगों से जुड़ी समस्याओं के नए एवं प्रभावी समाधान तलाशने के उद्देश्य से सेवा संकल्प...

More Articles Like This