जिला अस्पताल से गायब हुआ मरीज-परिजन परेशान…..

Must Read

कोरबा जिला चिकित्सा अस्पताल में एक मरीज के इलाज के दौरान लापता हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकबर नामक मरीज का पेट के अंदर आंतों का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उन्हें दूसरे वार्ड में रेफर किया गया। मरीज की बहन ने बताया कि वह दवाई लेने बाहर गई थी, लेकिन जब वापस आई तो मरीज अपने बेड पर मौजूद नहीं था। उन्होंने तत्काल डॉक्टरों, आसपास के मरीजों और सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की, लेकिन किसी के पास मोहम्मद अकबर की जानकारी नहीं थी।

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा स्टाफ की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की घटनाएं मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के समान हैं और जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर...

More Articles Like This