कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: 3000 छात्रों को किया जागरूक, UPI और बैंक फ्रॉड से बचने के बताए उपाय… देखें वीडियो

Must Read

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले भर में साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 20 अगस्त 2026 को जिले के 10 थाना क्षेत्रों में लगभग 3000 विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना कोतवाली, बालको, दर्री, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन, पाली, बांगो, रजगामार और चैतमा पुलिस टीमों ने विभिन्न स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

*कहां-कहां हुए कार्यक्रम:*
थाना सिविल लाइन के कोचिंग संस्थानों, पाली के शासकीय हाई स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल पोड़ी, कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोतवाली क्षेत्र के कमला नेहरू महाविद्यालय, दीपका के शासकीय महाविद्यालय, बांकीमोंगरा के नवीन महाविद्यालय एवं हायर सेकेंडरी स्कूल, दर्री के ITI कॉलेज, स्वामी आत्मानंद स्कूल अयोध्यापुरी और लेमरू के एकलव्य विद्यालय देवपहरी में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।

*क्या बताया गया:*
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को UPI फ्रॉड, बैंक फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

– OTP, UPI PIN, पासवर्ड और बैंक डिटेल किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें

– अनजान लिंक, फर्जी कॉल, संदिग्ध APK फाइल और फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें

– किसी भी लालच भरे ऑफर या लॉटरी के झांसे में न आएं

*कोरबा पुलिस की अपील:*
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें या *cybercrime.gov.in* पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से ठगी की राशि को रोका जा सकता है। सतर्क रहें, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएं।

- Advertisement -
Latest News

🟥🟨🟩🚨 कोरबा से बड़ी खबर,🚧 सोनालिया फाटक अंडरब्रिज का सपना अब होगा साकार! 🚧🚧 देखिए विडिओ

🔴 मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से निर्माण की तैयारियां तेज🟢 मौके पर पहुंची JCB और मजदूरों की टीम🔵...

More Articles Like This