जीत महिलाओं की,पतियों ने शपथ ली

Must Read

कवर्धा। पंचायतों में महिलाओं के लिए पंच और सरपंच के पद आरक्षित होते हैं, लेकिन अक्सर हकीकत में इन पदों पर महिलाओं की बजाय उनके पति ही काम करते हैं। इस बार तो एक पंचायत सचिव ने इसे और बढ़ा दिया।
कवर्धा जिले के ग्राम पंचायत परसवारा में 7 महिलाएं चुनाव जीतकर पंच बनीं, लेकिन जब शपथ लेने की बारी आई, तो उनके पति ही शपथ लेने के लिए पहुंच गए।

हैरानी की बात यह थी कि पंचायत सचिव ने इन पंच पतियों को ही पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे पंचायत व्यवस्था में एक गंभीर मुद्दा मान रहे हैं।

- Advertisement -
Latest News

बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव: मंत्री लखन लाल देवांगन

कोरबा,बालकोनगर, 27 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवीनीकृत जुबली पार्क का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन...

More Articles Like This