जेसीआई कोरबा सेंट्रल की नई कार्यकारिणी घोषित, हर्ष गुप्ता बने वर्ष 2027 के अध्यक्ष

Must Read

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल की वर्ष 2027 की नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को होटल ऑरा गोल्ड, टी.पी. नगर कोरबा में संपन्न हुआ। चुनाव में जेसी हर्ष गुप्ता को वर्ष 2027 के लिए अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संस्था के विभिन्न पदों पर उपाध्यक्षों, कोषाध्यक्ष एवं निदेशकों का चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रबंध के रूप में जेसी अंश अग्रवाल, उपाध्यक्ष समाज सेवा जेसी प्रवेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व्यक्तित्व विकास जेसी ज्योति बाला आनंद तथा उपाध्यक्ष संवर्धन एवं विकास जेसी मोहित सिंगल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसी प्रकार जेसी प्रियम अग्रवाल कोषाध्यक्ष, जेसी संभव अग्रवाल निर्देशक संवर्धन एवं विकास, जेसी साजन अग्रवाल निर्देशक समाज सेवा, जेसी दीपेश अग्रवाल निर्देशक व्यक्तित्व विकास तथा जेसी ऋषभ अग्रवाल निर्देशक व्यवसाय चुने गए। वहीं वर्ष 2027 के समन्वयक के रूप में जेसी योगेश गोयल एवं जेसी सनी मित्तल का चयन किया गया। चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ष 2026 के अध्यक्ष जेसी सीए त्रिलोकीनाथ बजाज ने की। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल, जेसी उत्कर्ष अग्रवाल, जेसी सीए आशीष अग्रवाल एवं जेसी सन्नी मित्तल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। चुनाव अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

इस अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल के पास्ट प्रेसिडेंट जेसी इंजीनियर राज अग्रवाल, जेसी घनश्याम अग्रवाल, जेसी सीए अमर अग्रवाल, जेसी सुरेश चौहान, जेसी आनंद रायकवार, जेसी मोहित खटोर, जेसी सीए आशीष अग्रवाल, जेसी आशीष टमकोरिया, जेसी अंकित टमकोरिया एवं जेसी आनंद अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जेसीआई लीजेंड के अध्यक्ष जेसी राम कुमार सोनी, जेसिरेट चेयरपर्सन जेसिरेट अंशु अग्रवाल, जेसीआई के पूर्व अध्यक्षगण, जेसीआई लीजेंड एवं जेसिरेट के पूर्व अध्यक्षगण तथा संस्था के सम्मानित सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में जेसी अंश अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: हरिकृष्णा केयर हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, आयुष्मान योजना से एक साल के लिए पंजीयन निलंबित

कटघोरा के अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान मिलीं गंभीर अनियमितताएं, मरीजों से नगद राशि लेने सहित कई खामियां...

More Articles Like This