डॉ. अंबेडकर जयंती पर पंचायत सचिवों ने भूख हड़ताल स्थल को बनाया संकल्प स्थल, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन..

Must Read

कोरबा। जिले के पौड़ी उपरोड़ा जनपद क्षेत्र के पंचायत सचिवों द्वारा शासकीय मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के बीच सोमवार को धरना स्थल पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। सचिवों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की लड़ाई से जुड़े विचारों को साझा किया। सचिवों ने दोहराया कि जब तक शासन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद हसन यह भी कहा कि वे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। धरनास्थल पर अनुशासन, एकता और प्रेरणा का माहौल रहा। सचिवों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक सचिव राजेंद्र कुमार पेंद्रो, जिला सचिव राजकुमार रजक, उपाध्यक्ष मोहन सिंह श्याम, कोषाध्यक्ष चतुर्भुज सिंह, प्रवक्ता ममता कश्यप, महामंत्री देव कुमार, मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, प्रमुख सलाहकार त्रिभुवन सिंह व मोतीलाल कोराम सहित अनेक पंचायत सचिवों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सचिवों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

- Advertisement -
Latest News

KORBA: DEF निर्माता अनूप गिरफ्तार,पैकेजिंग की जाँच

कोरबा-दीपका। दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप में नकली ऑटोमोबाइल उत्पादों के भंडारण और बिक्री...

More Articles Like This