थार के बाद बोलेरो चालक ने मचाया उत्पात, दुर्घटनाकारित वाहन जब्त

Must Read

कोरबा 24 मार्च। कोरबा में थार के बाद एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने जमकर उत्पात मचाया। कई बाइक सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवारी बाजार साइड से आ रही तेज रफ्तार बोलेरा वाहन क्रमांक ( सीजी 12 बीजे 8333) के चालक ने बाइक सवार दो युवक को ठोकर मार दी और घंटाघर की ओर से मानिकपुर की ओर भागने लगा। इसी बीच जहां सुभाष ब्लॉक ऐसीसीएल कोलियरी मस्जिद के सामने फिर एक बाइक चालक युवकों को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवक की इलाज जारी है। वहीं बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

मानिकपुर परियोजना को लेकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मैदान में, ग्रामीणों से बोले—“लाठी-गोली खाएंगे, लेकिन अन्याय नहीं होने देंगे”देखिए विडिओ

कोरबा। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मानिकपुर परियोजना के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई को स्थगित किए जाने की जानकारी के बीच पूर्व...

More Articles Like This