नवरात्रि पर भक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम: काल भैरव मंदिर पहुंचा पुलिस का खोजी श्वान ‘बाघा’…

Must Read
Advertisement

कोरबा नवरात्रि के पावन अवसर पर एक भावुक और अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब जिला पुलिस बल का खोजी श्वान ‘बाघा’ अपने ट्रेनर सुनील गुप्ता के साथ काल भैरव और मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचा। बाघा ने भैरव बाबा के समक्ष शीश झुकाया और अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर के पुजारी ने बाघा का स्वागत करते हुए उस पर पुष्प चढ़ाए और रक्षा सूत्र बांधा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काल भैरव का वाहन श्वान होता है, जिसे उनका स्वरूप भी माना जाता है। बाघा की यह पूजा केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि उसकी निष्ठा और सेवा के प्रति सम्मान का एक सशक्त उदाहरण बनी। हर वर्ष नवरात्रि में बाघा मंदिर पहुंचकर पूजा करता है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और आस्था का केंद्र बन चुका है। ट्रैकर डॉग बाघा कई अहम मामलों में पुलिस को सहयोग देता है और हमेशा अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहता है। बिना किसी छुट्टी या शिकायत के सेवा में लगे इस बेजुबान प्रहरी की पूजा यह संदेश देती है कि श्रद्धा और सम्मान हर जीव के लिए है जो निस्वार्थ सेवा में जुटा है।

- Advertisement -
Latest News

धरसींवा के 144 गांवों में सेवा संवाद यात्रा निकालेंगे विधायक अनुज शर्मा, कल मुख्यमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के 144 गांवों में जनसमस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने...

More Articles Like This