पसान सर्किल में हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, फसलो को किया तहस-नहस

Must Read

कोरबा, 4 अक्टूबर। कटघोरा वनमंडल के पसान सर्किल में हाथियों ने भर्रापारा, कुम्हारीसानी, बोकरामुड़ी व तराईनार में फिर चौतरफा उत्पात मचाते हुए बड़ी मात्रा में ग्रामीणों के फसल को तहस-नहस कर दिया है जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार 52 हाथियों का दल इन दिनों पसान सर्किल के तराईनार जंगल में डेरा डाले हुए है। बताया जाता है कि दल में मौजूद हाथी दिनभर जंगल में विश्राम करने के बाद शाम होते ही सक्रिय होते हैं और अलग-अलग झुंड में बंटकर आसपास के गांवों में पहुंचकर वहां खेतों में लगे धान की फसल को रात भर चरने व पैरों से रौंदने के बाद सुबह होने से पहले जंगल लौट जाते हैं और फिर एक साथ विश्राम करने लगते हैं। यह सिलसिला क्षेत्र में कई दिनों से चल रहा है। हाथियों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं।

बीती रात हाथियों का दल एक बार फिर सक्रिय हुआ और क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचकर खेतों में लगे धान की फसल को तहस-नहस कर दिया।इधर कोरबा वनमंडल के करतला परिक्षेत्र में 4 हाथी अभी भी विचरण कर रहे हैं। यह हाथी कल दिन भर कोटमेर क्षेत्र में घुमने के बाद रात होते ही वहां से आगे बढ़े और पुनरू बड़मार गांव में पहुंचकर उत्पात मचाने लगे। इस दौरान हाथियों ने खेतों में लगे फसल को नुकसान पहुंचाया।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़: कटघोरा में नदी किनारे डाबरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला

कटघोरा। कटघोरा बस्ती के पीछे जुराली नदी के किनारे स्थित एक छोटी डाबरी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति...

More Articles Like This