Sunday, February 15, 2026

पुलवामा के वीर सपूतों को मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

Must Read

रायपुर : आज पुलवामा में हुये वीर शहीदों की पुण्यतिथि पर पुरे देश भर में नमन किया जा रहा है। उसी तारतम्य मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने भी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए ।भयानक आतंकी हमले में शहीद हुए सभी वीर जवानों को नमन किया।

बता दे कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश उन बहादुर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। जिनकी वीरता और अदम्य साहस ने राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा।मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि वीर जवानों की शहादत देश की सुरक्षा और संप्रभुता के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है।वे देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है। इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देशसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए सतत तत्पर रहने वाले सभी सैनिकों को हम सादर नमन करते हैं और उनके अदम्य साहस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

- Advertisement -
Latest News

बुलडोजर चला नक्सलियों के स्मारक पर , देखिए वीडियो

नक्सलियों के आधार स्तम्भ पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। सुकमा जिले के बुर्कलंका में वर्ष 1998...

More Articles Like This