टीएस बाबा होंगे छत्तीसगढ़ पीसीसी के नए चीफ !

Must Read

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव होने वाला है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि OBC चेहरे को संगठन में शामिल किया जाएगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को AICC का महासचिव बनाया जा सकता है।

वहीं, टीएस सिंहदेव को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी जा सकती है। भूपेश बघेल गुरुवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस संगठन में व्यापक फेरबदल की तैयारी चल रही है। बीवी श्रीनिवास, कृष्णा अल्लावरु समेत कई नेताओं को भी महत्वपूर्ण पद मिलने की चर्चा है।

भूपेश बघेल OBC का कद्दावर चेहरा
बघेल प्रदेश में पार्टी का कद्दावर OBC चेहरा हैं। दिल्ली में बघेल अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत दूसरे नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसमें तय हो सकता है कि बघेल को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने गोबर गैस संयंत्रों एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

कोरबा, 22 जून 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग ने रविवार को जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा...

More Articles Like This