प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में जुटीं प्रदेशभर की हजारों महिला शिक्षिकाएं

Must Read

कोरबा, 21सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रांत स्तरीय महिला शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का शुभारंभ 19 सितंबर को भलेसर मार्ग स्थित आईआर रिसॉर्ट, महासमुंद में हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों महिला शिक्षिकाओं ने सम्मेलन में सहभागिता की। बस्तर से सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा सहित प्रदेश के सभी जिलों से आई महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल मातृशक्ति की विशाल उपस्थिति का केंद्र बना रहा।


कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती की वंदना से हुआ। विशाल सभागार शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से खचाखच भरा रहा। अतिथियों ने कहा कि महिला शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ नहीं पढ़ातीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से परिवार एवं समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। परिवार से राष्ट्र निर्माण तक महिला शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
महिला शिक्षकों के मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
सम्मेलन के उद्देश्य के संबंध में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष मानसिंह राठिया ने बताया कि सम्मेलन में महिला शिक्षकों से जुड़े विभिन्न विभागीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें स्थानांतरण में प्राथमिकता, पदोन्नति, मातृत्व अवकाश एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसे विषय प्रमुख रहे। साथ ही शिक्षा में नए प्रयोगों के आदान-प्रदान तथा संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।उन्होंने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं एवं सुझावों को शासन तक पहुंचाने के लिए सम्मेलन एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रहा है।


करीब 200 शिक्षक हुए सम्मानित
सम्मेलन के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एवं सेवानिवृत्त हुए करीब 200 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संबंध में बैठक आयोजित कर उनके निराकरण की दिशा में पहल करने की बात कही तथा उपस्थित शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कोरबा जिले की रही बड़ी सहभागिता जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया के नेतृत्व में कोरबा जिले से बड़ी संख्या में महिला शिक्षक एवं शिक्षकों ने सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मानसिंह राठिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष डी.डी. साहू, सचिव हबेल सिंह अघरिया, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, संगठन मंत्री छोटेलाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती साधना काथले सहित लक्ष्मी कैवर्त, ज्योति सिंह, एस.बी. शेख, डॉ. सीमाराम राज, अश्विनी बंजारे, सुनीता सोनी, उर्मिला चंद्रा, प्रीति शिंदे, सावित्री वैष्णव, सीमा चंद्रा, दीपिका भगत, बीर कुमारी किस्पोट्टा, कमलेश्वरी यादव, कमला दिवाकर, प्रमिला राजवाड़े, वृन्दा यादव, कविता दास, संगीता कंवर,आर डी श्रीवास, गुलाब दास महंत, रमेश कुमार चंद्रा, रामनारायण राजवाड़े, छतराम राजवाड़े,संजय राठौर सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
सम्मेलन के सफल आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर, प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, महामंत्री मनोज राय, संभागीय अध्यक्ष डॉ. तरुण सिंह राठौर, संभाग संगठन मंत्री शंकरदयाल साव, संभागीय उपाध्यक्ष राधारमण श्रीवास सहित प्रांतीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं महासमुंद जिला अध्यक्ष अनिल पटेल के नेतृत्व में जिला टीम ने सम्मेलन की समस्त व्यवस्थाओं को संभाला। प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने महासमुंद जिला टीम द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

- Advertisement -
Latest News

वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष राजू खत्री का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

​कोरबा/करतला:छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राजू खत्री का निधन हो गया है। उनके...

More Articles Like This