बरसात में पौड़ीबहार नाला की तबाही से बचाने  और नाला ऊंचा बनवाने हेतु मांग

Must Read

कोरबा।  नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा पूर्व महापौर लखनलाल देवांगन के कार्यकाल में पोड़ी बहार कोरबा से लेकर मानिकपुर पोखरी तक जल निकासी हेतु बड़ा नाला का निर्माण किया गया था वर्तमान में वह नाला में पोड़ी बहार  एमपी नगर आरपी नगर फेज 1 फेस 2 शिवाजी नगर रवि शंकर शुक्ल नगर कृष्णा नगर के नालों को जोड़ दिया गया है जिससे पानी का बहाव बढ़ जाने एवं बरसात के पानी की वजह से विकट वर्ष नाला मुक्तिधाम पोड़ी बहार के पीछे से लेकर श्री साइ विला श्री रविंद्र शर्मा श्री पिंटू शर्मा श्री श्यामल मल्लिक श्री रमेश बरेठ आदी के मकान के पीछे का हिस्सा पूर्णता क्षतिग्रस्त होकर धराशाही हो गया तथा नाला के बीच अनेक पेड़ पौधे उग गए हैं जिस कारण  नाला का गंदा पानी अवशिष्ट पदार्थ शिवाजी नगर आदर्श नगर रविशंकर शुक्ल नगर के घरों के एवं सड़कों में घुसकर पुरी कॉलोनी को संक्रमित एवं प्रदूषण कर रहा है

विगत वर्ष नाले के टूट जाने की वजह से अनेको मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे तथा पौड़ी बाहर शिवाजी नगर एवं रवि शंकर शुक्ल नगर के बीच पानी का स्तर इतना बढ़ गया था कि लगभग एक सप्ताह तक आवा गमन भी अवरुद्ध रहा जिस कारण उस नाला का नवनिर्माण तुरंत किया जाना चाहिए एवं ऊंचाई को भी बढ़ाने की मांग की जा रही है इस संबंध में पूर्व में भी आम जनता के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पोर्टल मीडिया एवं शासन प्रशासन नगर निगम को भी अवगत कराया जा चुका है इस घटना के लिए कलेक्टर से भी शिकायत की गई है।

वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें

https://youtu.be/-uSWKxM2Mzs?si=afGNKTFkBGMMZ9J_

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This