बिछिया टोला में रेत माफिया का आतंक — विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला!

Must Read

बिछिया टोला— ग्राम पंचायत बिछिया टोला में अवैध रेत खनन का विरोध करना एक स्थानीय युवक को महंगा पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार, अवैध खनन का विरोध करने पर रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस घटना से गांव में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से रेत माफिया खुलेआम अवैध खनन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते रेत माफिया की दबंगई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह दोषियों पर क्या सख्त कार्रवाई करता है।

- Advertisement -
Latest News

अमित जोगी को फ़िलहाल सरेंडर करने से मिली राहत

रायपुर/दिल्ली। बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में अभियुक्त अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अमित...

More Articles Like This