बिलासपुर के कोन्हेर गार्डन के पास चल रहा था देह व्यापार का धंधा,पुलिस ने 3 महिला समेत 1 पुरुष को पकड़ा…

Must Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कोंहेर गार्डन के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 युवतियों और 1 पुरुष को हिरासत में लिया है। चारों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उक्त महिलाओं ने महिला पुलिस के साथ असहयोग और बहस की, जिसके बाद उन्हें महिला थाना लाया गया। प्रारंभिक जांच में उनके देह व्यापार से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु शहर के संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त और निगरानी की जा रही है।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान 

प्रिया वाधवानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी रामायण चौक, चिंगराज पारा

अमरीका सतनामी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बन्नाक चौक, सिरगिट्टी

बिसाहीन धृतलहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी देहन पारा, सकरी

प्रकाश मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मिनी बस्ती, जरहाभाठा

- Advertisement -
Latest News

Chhattisgarh Smart Meter : स्मार्ट मीटर से जानें कितनी बिजली खर्च हो रही, खपत पर ऐसे रखें नजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर अहम भूमिका निभा...

More Articles Like This