कोरबा ब्रेकिंग – रविवार को मड़वारानी के पास नहर में गिरे पिकअप वाहन के मामले जिसमें पांच लोग नहर में बह गए थे जिनमें पांचवां शव भी बरामद कर लिया गया है। घटना के दिन रविवार को एक लाश, सोमवार को 3 लाश और आज अंतिम लाश को बरामद किया है। जिसमें से रविवार को एक बुजुर्ग महिला इतवारी बाई उसके बाद मंगलवार को 2 बच्ची और एक बुजुर्ग महिला मानमती की लाश बरामद की गई थी और आज बुजुर्ग महिला जामबाई कंवर का शव नगरदा धनपुर नहर से मिला है। घटनाक्रम के अनुसार रविवार को सक्ति जिले के रेड़ा गांव से छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने 25 से 30 लोग पिकअप में सवार होकर आ रहे थे तभी कोरबा जिले के मदनपुर नहर के पास पिकअप घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें तैरने जानने वाले लोग बाहर आ गए थे लेकिन 3 महिला और 2 बच्चे समेत पांच बह गए थे जिनकी तलाश की जा रही थी।
Latest News
मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...















