मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तारतीन विधि से संघर्षरत बालक संरक्षण में, एल्युमिनियम फ्रेम समेत चोरी का सामान बरामद,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर ने मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज परिसर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी की वारदात में संलिप्त तीन विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षण में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कॉलेज परिसर में चोरी की सूचना मिलने के बाद मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र की टीम ने संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।


चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एल्युमिनियम के फ्रेम, एल्युमिनियम एवं लोहे की अन्य सामग्री बरामद की है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए सब्बल, पेचकस सहित अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं।
‘सजग कोरबा–सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में आरोपियों की शीघ्र पहचान, गिरफ्तारी तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रकरण विवरण:
थाना: कोतवाली, कोरबा
कार्यवाही: पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर
अपराध क्रमांक: 699/2026
धारा: 331(4), 305(1), 3(5) बीएनएस
वयस्क आरोपी: 01 गिरफ्तार
विधि से संघर्षरत बालक: 03 संरक्षण में
बरामदगी: एल्युमिनियम फ्रेम, एल्युमिनियम एवं लोहे की सामग्री तथा चोरी में प्रयुक्त औजार
कोरबा पुलिस — सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।

- Advertisement -
Latest News

पसान में 14 हाथियों का आतंक! तराईनार में घर तोड़ने के बाद कोटमर्रा बस्ती में पहुंचा दंतैल, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा/ पसान।   छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कोरबा में इन दिनों हाथियों की दहशत से ग्रामीण परेशान हैं। कटघोरा वनमंडल के...

More Articles Like This