कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज FIR के विरोध में सोमवार को कोरबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर से टी.पी. नगर चौक तक रैली निकाली और राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की बात कहते हुए अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूलसिंह राठिया, नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष श्री राज जायसवाल सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।
JB News Korba | छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।
Manish Jaiswal | JB News Korba
चैनल को Subscribe करें, खबर पसंद आए तो Like, Comment और Share जरूर करें।

















