कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में डांट-फटकार से नाराज युवक ने अपनी मौसी पर डंडे से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक तीरथ राम को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि तीरथ राम शाम को घूमने के बाद देर से घर पहुंचा था। इस पर उसकी मौसी ने उसे देर से आने और बेवजह बाहर घूमने को लेकर फटकार लगाई। इससे नाराज होकर युवक ने घर में रखे डंडे से मौसी के सिर पर हमला कर दिया।
सिर में गंभीर चोट लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

















