यह रिकॉर्ड भी एक रिकॉर्ड है, पंच, सरपंच, जनपद, जिला पंचायत के सभी पदों पर एक साथ जीत, जीत के अंतर का भी बड़ा रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी खबर

Must Read

बिलासपुर ।। कहते हैं सबसे कठिन चुनाव पंचायत का चुनाव होता है जहां अनिश्चितता इतनी होती है कि कोई भविष्यवाणी नहीं हो सकती। लेकिन एक परिवार के अगर चार लोग पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव जीत लें तो क्या कहेंगे। यही नहीं बल्कि एक सदस्य ने तो प्रदेश में या अबतक के सबसे ज्यादा मतों से चुनाव जीतने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। 

मामला मुंगेली जिले के लोरमी ब्लाक के ग्राम मानिकपुर का है, वहां एक ऐसा परिवार है जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्य उक्त चारों पदों के लिए निर्वाचित हुए हैं। यही नहीं बल्कि जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित शांति देवीचरण भास्कर ने तो 17 हजार मतों से जीत कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। कहा जा रहा है कि आजतक किसी जिलापंचायत सदस्य ने इतनी मार्जिन से जीत नहीं दर्ज की है। संभवतः प्रदेश का यह पहला मौका है। वैसे फिलहाल भी किसी प्रत्याशी ने इतने मतों के अंतर से जीत ईश्वर भी हासिल नहीं की है। 

इस परिवार से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम में पंच पद के लिए धरमीन बाई भास्कर को मतदाताओं ने चुना है। सरपंच पद के दिलीप भास्कर को 950 वोटों से जीत दिलाई है, तो वहीं मनीता दिलीप भास्कर को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2000 प्लस वोटों से जीत मिली है और शांति देवचरण भास्कर को 17000 प्लस वोटों से ऐतिहासिक चुनाव जीताकर मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर दिया है। 

उक्त परिवार से सन 1995 में द्रोपदी रिखीराम भास्कर सरपंच चुनी गई थी। सन 2000 में गौकरण भास्कर को सरपंच बनाया गया था। 2005 में दिलीप भास्कर को पंच, तथा 2010, 2015, 2020 में सरपंच चुना गया था। अब 2025 में चौथे बार सरपंच चुना गया है। सन 2015 में मनीता दिलीप भास्कर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई थीं व अब दुसरी बार फिर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई है। इसी परिवार से देवचरण भास्कर 2015 में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष बनें तो अब शांति देवचरण भास्कर पहली बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनी गई। 

हालांकि इस बार इन्हें  भाजपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था जिसके बाद रिकार्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई और  पुनः जिला पंचायत सदस्य के रूप में इन्होंने जीत दर्ज की। इस जीत की प्रशंसा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी की है।

- Advertisement -
Latest News

महिलाओं की भागीदारी से सशक्त हुआ आवास निर्माण अभियान, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर

महिलाओं की भागीदारी से सशक्त हुआ आवास निर्माण अभियान, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घरप्रदेश में...

More Articles Like This