रसोई की लापरवाही बनी आफत: खाने के बाद उल्टी और चक्कर, टंकी में मिली मरी छिपकली, एक ही परिवार के चार लोग अस्पताल में भर्ती…

Must Read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव में एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। 50 वर्षीय प्यारेलाल, उनकी 48 वर्षीय पत्नी, 32 वर्षीय बेटी कलाबाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम ने एक साथ भोजन किया था।

खाने के एक घंटे बाद शुरू हुई परेशानी

खाने के लगभग एक घंटे बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

टंकी में मिली मरी हुई छिपकली

परिवार के लोगों ने बताया कि जिस टब में पीने का पानी रखा गया था, उसमें एक छिपकली मरी हुई मिली। आशंका जताई जा रही है कि इसी दूषित पानी के कारण चारों को फूड पॉइजनिंग हो गई।

अस्पताल में जारी है इलाज

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने लोगों को रसोई और पीने के पानी की स्वच्छता को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, 120 छात्र-छात्राओं को दी गई ऑनलाइन ठगी से बचने की जानकारी,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ओरिएंटल कॉलेज...

More Articles Like This