बौद्ध मठों के पतों पर बना डाले बांग्लादेशियों के भारतीय पासपोर्ट, मध्य प्रदेश में खुला फर्जीवाड़े का राज

Must Read

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जाली दस्तावेजों के जरिये बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के मामले में राजफाश हुआ है। बंगाल और असम के रास्ते भारत में प्रवेश करने के बाद ये बांग्लादेशी बिहार के बोधगया स्थित मुख्य बौद्ध मठ पर पहुंचे थे। यहां से ही देशभर के बौद्ध मठों के भंते के संपर्क में आए, फिर अलग-अलग जगह स्थित बौद्ध मठ में पहुंचे। जहां-जहां ये बांग्लादेशी रहे आधार कार्ड में पते अपडेट करवाए।

पुलिस के अनुसार, इस पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क का सरगना रियाल चौधरी असम के रास्ते भारत आया। इसके बाद बोधगया गया, वहां बौद्ध मठ में रुका। यहां का कनेक्शन बांग्लादेश के ढाका स्थित बौद्ध मठ से जुड़वाया गया। यहां के बाद वह मध्य प्रदेश के बैतूल पहुंचा।

बैतूल में उसने आमला स्थित बौद्ध मठ में संपर्क बनाया। यही से पूरा नेटवर्क आपरेट कराया। इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को भी बुलाया। अपने साथियों के पासपोर्ट जाली दस्तावेज से बनवा लिए।

बता दें कि मध्य प्रदेश में अब 56 बांग्लादेशियों द्वारा बौद्ध मठों के पते से पासपोर्ट बनवाने के मामले जांच के दायरे में हैं। ग्वालियर के अलावा भोपाल और बालाघाट जिले के बौद्ध मठों के पते पर पासपोर्ट बनाए गए थे।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में बड़ी पुलिस कार्रवाई! निर्माणाधीन मकान से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक-प्लंबिंग सामान चोरी🟩 चोरी करने वाले और चोरी का सामान खरीदने वाले 6 आरोपी...

🟦 करीब ₹3 लाख का चोरी का सामान बरामदकोरबा। थाना कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबिंग...

More Articles Like This