शहीद दिवस पर अमर सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

Must Read

जिला कार्यालय में रखा गया 2 मिनट का मौन
कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

कोरबा 30 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

कलेक्टर ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी। हम सभी को राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलकर देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

गांधी चौक पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस,देखिए विडिओ

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी चौक में हर्षोल्लास और देशभक्ति...

More Articles Like This