कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी चौक में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
समारोह में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
समारोह में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी देश की प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
















