शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, 347 ट्रैक्टर रेत जब्त

Must Read

बेमेतरा 10 जून 2025 जिले के शिवनाथ नदी में अवैध रेत खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए नदी के बाहर रोड साइड में 347 ट्रैक्टर रेत को जब्त किया गया है। यह रेत बिना वैध खनन अनुमति के जमा किया गया था।

मामले की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त रेत ग्राम साल्हेभाठा ब्लॉक साजा निवासी उत्तम कुमार गुप्ता द्वारा लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत सालीभर्री (ख) के सरपंच व ग्राम सचिव की उपस्थिति में जब्त रेत को नीलाम किया गया।


नीलामी में 2.5 एचपी ट्रैक्टर के मालिक राकेश पटेल पिता रामेश्वर सतीश यादव पिता शंभुलाल, बबलू साहू पिता श्री रामधन द्वारा कुल 02 लाख 85 हजार 250 रूपये में रेत को क्रय किया गया। खनिज विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट होता है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

बुंदेली गांव में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक, गांव में दहशत…देखिए विडिओ

कोरबा/रजगामार:रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके...

More Articles Like This