श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में दीक्षारम्भ समारोह-2026 का आयोजन

Must Read

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के साथ आगे बढ़ने का छात्राओं को संदेश


कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, दरी रोड, कोरबा में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ एवं नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत के अवसर पर 22 सितंबर 2026 को ‘दीक्षारम्भ समारोह-2026’ का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री जुड़ावन सिंह, मध्य क्षेत्र उपाध्यक्ष, विद्या भारती ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय संस्कृति, मूल्यों एवं ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, चरित्र एवं जिम्मेदार नागरिकता का विकास भी है। उन्होंने छात्राओं को भारतीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।


श्री दीपक सोनी, प्रांत प्रमुख, विद्या भारती ने नई शिक्षा नीति के तहत आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नई तकनीकों और बदलते शैक्षणिक परिवेश की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को तकनीकी ज्ञान के साथ विषयगत दक्षता एवं व्यवहारिक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
श्री छेदी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, महाविद्यालय शिक्षण समिति ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। वहीं श्री बजरंग अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल सभा, कोरबा ने नवप्रवेशित छात्राओं का अभिनंदन करते हुए अनुशासन, परिश्रम, संस्कार एवं सकारात्मक सोच को विद्यार्थी जीवन की सफलता का आधार बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने नवप्रवेशित छात्राओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, उपलब्ध सुविधाओं और संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत पाठ्यक्रम में हुए बदलावों तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, सचिव श्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा अग्रवाल एवं सदस्य श्री भागवत अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मंचस्थ रहे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की कोऑर्डिनेटर सुश्री अंजना चौधरी ने नीति के प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं कैप्टेन मुकेश अधलखा, जिला प्रभारी-भारतीय ज्ञान परीक्षा ने भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा की जानकारी दी।
समारोह के दौरान नवप्रवेशित छात्राओं में से चयनित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एम्बेसडर को बैज लगाकर सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजयी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री रुचिका कल्ला, सब-कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने किया। आभार सचिव महोदय ने व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. अन्नूसिंह एवं सहायक प्राध्यापक श्रीमती किरण बाजपेई का विशेष योगदान रहा। समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विभिन्न सेमेस्टर की छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

- Advertisement -
Latest News

राशन में चना बंद, गरीबों के निवाले पर डाका – भाकपा ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोरबा, 22 सितम्बर 2026 - सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चना आपूर्ति बंद होने एवं व्याप्त भारी अनियमितताओं को लेकर...

More Articles Like This