श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य मंगलपाठ संपन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजे दादी जी के जयकारे

Must Read

कोरबा।***** श्री सप्तदेव मंदिर में प्रत्येक अमावस्या को होने वाले श्री राणीसती दादी जी के मंगलपाठ का आयोजन फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या, दिनांक 28 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

मंगलपाठ का आयोजन दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक किया गया, जिसमें श्रीमती ममता तिवारी एवं उनकी पार्टी ने संगीतमय मंगलपाठ की भव्य प्रस्तुति दी। उनकी मधुर व भक्तिमय आवाज ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में मंगलपाठी बहनों ने सामूहिक रूप से एक लय और एक राग में पाठ कर दादी जी की महिमा का गुणगान किया।

कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और इस आध्यात्मिक माहौल का आनंद उठाया। मंगलपाठ के उपरांत सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी श्री अशोक मोदी ने आगामी धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी और सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया।

- Advertisement -
Latest News

पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है पीएम स्वनिधि योजना – महापौर,देखिए विडिओ

कोरबा 17 जून 2026 - महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री...

More Articles Like This