सरकारी अस्पतालों में मीडिया बैन अलोकतांत्रिक, ‘तुम इतना जो घबरा रहे हो,क्या कमी है जिसको छिपा रहे हो’ :टीएस सिंहदेव

Must Read

छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज एवं सम्बद्ध अस्पतालों में मीडिया के कवरेज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नया प्रोटोकाल जारी किया है. जिसका प्रदेश भर के पत्रकार विरोध कर रहे हैं. इधर इस आदेश के विरोध में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव का बयान सामने आया है.अंबिकापुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार के इस आदेश को अलोकतान्त्रिक बताया है.

आदेश अप्रजातांत्रिक और अलोकतांत्रिक : टीएस सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने मीडिया पर स्वास्थ्य शिक्षा के अंतर संचालित अस्पताल में प्रतिबन्ध लगाया. इसका हम विरोध करते हैं. मरीज की निजता होती है. उसका कोई पत्रकार हनन नहीं कर रहा है. ऑपरेशन थियेटर के अंदर, प्रसव के समय कोई जाकर फोटो नही लेता है. लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीज अगर कुछ बताएगा तभी तो मीडिया समाचार बनाएगा, हम आप जो बताते हैं उसी के आधार पर ही तो मीडिया समाचार बनाती है, ये आदेश अप्रजातांत्रिक और मीडिया के अधिकारों का हनन है.

टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस मामले में सरकार को घेरा है और शायराना अंदाज में निशाना साधा है. इस मामले पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि “तुम इतना जो घबरा रहे हो. क्या कमी है जिसको छिपा रहे हो” गाने की लाइनों को सरकार के आदेश से जोड़ते हुए सिंहदेव ने ये पोस्ट किया है.

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This