ट्रेलर चालक से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन समेत रकम बरामद

Must Read

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना बांगो पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रेलर चालक से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सलमान अंसारी, जो गढ़वा निवासी ट्रेलर चालक है, 26 अप्रैल 2026 को अंबिकापुर से कोयला लोड कर रायपुर जा रहा था। देर रात करीब 2 बजे हसदेव नदी के पास वाहन में तकनीकी खराबी आने पर उसने ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा किया। इसी दौरान बिना नंबर की सफेद बोलेरो में सवार दो युवक वहां पहुंचे और कागजात मांगने के बहाने चालक को धमकाते हुए अपने वाहन में बैठा लिया।


आरोपियों ने चालक से 7,800 रुपये नकद लूट लिए और क्यूआर कोड के माध्यम से 1,700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इस तरह कुल 9,500 रुपये की लूट कर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की रिपोर्ट पर थाना बांगो में मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन तथा लूटी गई रकम में से 800 रुपये बरामद कर लिए हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
रौनक सिंह (20 वर्ष), निवासी तिफरा विद्युतनगर, बिलासपुर
कुनाल रजक (19 वर्ष), निवासी तिफरा विद्युतनगर, बिलासपुर
दोनों आरोपियों को 28 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना बांगो पुलिस टीम के सउनि नरेंद्र डिसेना, आरक्षक जयप्रकाश यादव एवं रामगोपाल साहू की अहम भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

उरगा पुलिस की कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त, देखिए विडिओ

कोरबा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा लगातार...

More Articles Like This